भगवान विष्णु के 24 अवतार कौन से हैं, जानिए           जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है तो भगवान अवतार लेकर उस संकट को दूर करते हैं। भगवान शिव और भगवान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिया है। भगवान विष्णु के 24 वें अवतार के बारे में कहा जाता है कि‘कल्कि अवतार’के रूप में उनका आना सुनिश्चित है।           उनके 23 अवतार अब तक पृथ्वी पर अवतरित हो चुके हैं।  इन 24 अवतार में से 10 अवतार विष्णु जी के मुख्य अवतार माने जाते हैं। यह है मत्स्य अवतार, कूर्म अवतार, वराह अवतार, नृसिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, राम अवतार. कृष्ण अवतार, बुद्ध अवतार, कल्कि अवतार। आइए जानें विस्तार से....          1- श्री सनकादि मुनि  :   धर्म ग्रंथों के अनुसार सृष्टि के आरंभ में लोक पितामह ब्रह्मा ने अनेक लोकों की रचना करने की इच्छा से घोर तपस्या की। उनके तप से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने तप अर्थ वाले सन नाम से युक्त होकर सनक, सनन्दन, सनातन और सनत्कुमार नाम के चार मुनियों के रूप में अवतार लिया। ये चारों प्राकट्य काल से ही मोक्ष मार्ग परायण, ध्यान में तल्लीन रहने वाले, नित्यसिद्ध एवं नित्य विरक्त थे। ये भगवा...
“Knowledge_4_Success” सिर्फ एक blog नहीं, एक movement है 🔥 यहाँ हम सिखाते हैं कैसे Zero से Hero बना जाता है, कैसे mindset बदला जाता है, और कैसे dreams reality बनते हैं। हर post का मकसद है तुम्हें inspire करना ताकि तुम खुद का best version बना सको 💪 Join the journey of growth, mindset & success 🚀